फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सबको सम्मान की संस्कृति पर दिया जोर

सबको सम्मान की संस्कृति पर दिया जोर

Tue, 25 Sep 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
सबको सम्मान की संस्कृति पर दिया जोर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। हरिजन सेवक संघ गांधी आश्रम, दिल्ली में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने शिरकत की, जिसमें उन्होंने सबको सम्मान की संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया। आश्रम के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आश्रमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने कहा कि एक भाई मैले को ढोए और एक भाई महलों में रहे इस प्रकार की परंपरा को बदलकर सबको मुख्यधारा में लाने के विषय में हम सबको चिंतन की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि अब समय आ गया है कि हम महलों में रहने वाले और मैला ढोने वाले सभी को समान दृष्टि से देखें। उन्होंने कहा कि महलों में रहना अच्छी बात है मगर किसी के प्रति अपने दिल में मैल नहीं रखें। उन्होंने सबको सम्मान की संस्कृति को विकसित करने पर जोर दिया। बताया गया कि इस दौरान आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधरोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प दिलाया और अतिथियों को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऑल इंडिया इमाम संगठन के अध्यक्ष डॉ. इमाम उमर इलियासी, हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष प्रोफेसर शंकर सान्याल, प्रेमा करिअप्पा, एन राधाकृष्णन, नरेश यादव, जयेश भाई, लक्ष्मी दास, बी मारूती, मधुकर मिश्र, कुसुम, पूर्व आईएएस जयंती शंकर, गांधीवादी अवधेश कुमार, उर्मिला, सीता बहन, रामकुमार, आचार्य दीपक शर्मा, आचार्य संदीप शर्मा, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed