{"_id":"5ba90d7d867a557ebb22e5ca","slug":"153780567243-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का पिन पूछकर से की 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड का पिन पूछकर से की 3
Updated Mon, 24 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में एटीएम कार्ड का पिन पूछकर 38,979 की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि में से 19 हजार वापस करवा दिए हैं। अन्य धनराशि वापस किए जाने के प्रयास जारी हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष रबियान ने बताया कि शनिवार को नगर के पलेठी गांव निवासी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने शिकायत में बताया कि किसी ने फोन पर खुद को बैंक मैनेजर बताया और एटीएम का पिन एक्सपायर होने की बात कही। उसने कहा कि फोन पर ही आपका एटीएम नंबर बदल दिया जाएगा। इस पर एटीएम का पिन बता दिया तो फोन पर बैंक खाते से 38,979 की ऑनलाइन शॉपिंग का मैसेज आया। राजेंद्र की शिकायत पर साइबर थाने देहरादून और एसओजी की मदद से कार्रवाई शुरू की गई। रबियान ने बताया कि साइबर थाने की मदद से एक घंटे में ठग की ओर से की गई ऑनलाइन शॉपिंग की धनराशि में से 19 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस आ गए हैं।