{"_id":"5ba7face867a557ebe1e927b","slug":"15377353536-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
-----------
एम्स में भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
- निदेशक प्रो. डॉ. रवि कांत ने शुरू की योजना की बेवसाइट
- संस्थान में भी बनेंगे योजना से संबंधित ई कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत (जन आरोग्य योजना) से संबंधित बेवसाइट का निदेशक प्रो. डॉ. रवि कांत ने विधिवत शुभारंभ किया। बताया कि योजना के तहत सभी गंभीर बीमारियों को बीमा कवर दिया जाएगा। इसके लिए लोग एम्स में भी आयुष्मान भारत के कार्ड बना सकेंगे। संस्थान में योजना से जुड़ी सभी सुविधाओं को निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना के तहत बनने वाले ई-कार्ड एम्स में भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर डीन सुरेखा किशोर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रकाश, ट्रामा हेड डॉ. कमर आजम, आयुष्मान भारत की नोडल ऑफिसर पूर्वी कुलश्रेष्ठ, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत भदौरिया, डॉ. सुरेश शर्मा समेत संकायों के सदस्य मौजूद रहे।
कैसे जानें योजना की जानकारियां
पहला विकल्प बेवसाइट
योजना की वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाकर देश का कोई भी व्यक्ति अपने से संबंधित जानकारियों को हासिल कर सकता है। बेवसाइट के होम पेज पर ही ÒPM Jan Arogya Yojana बॉक्स मिलेगा। यहां अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे डालते ही पता चल जाएगा कि अभी आपका नाम इस योजना से जुड़ा है या नहीं।
विज्ञापन
दूसरा विकल्प फोन नंबर
जिनके पास पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। लोग 14555 पर कॉल करके पता कर सकते हैं कि उनका नाम योजना में जुड़ा है या नहीं। कॉल करने के बाद कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसे उपलब्ध कराने के बाद पता चलेगा कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।
तीसरा विकल्प सूचीबद्ध अस्पताल
देशभर में लोग अपने आसपास के अस्पतालों में भी जाकर जानकारी जुटा सकते हैं। इसके लिए आयुष्मान भारत से सूचीबद्ध अस्पतालों में जाना होगा। सूचीबद्ध अस्पतालों में तैनात अरोग्य मित्र से संपर्क कर लोग जानकारी जुटा सकते हैं। पहचान के लिए राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। पहचान साबित होने पर अगर आपका नाम योजना में मिल जाता है तो फिर आपको ई-कार्ड दे दिया जाएगा। इस कार्ड के जरिए लोग कभी भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ई-कार्ड में आगे फोटो और नाम होगा, जबकि पीछे में लाभार्थी का पता अंकित होगा।