फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला प्रत्याशी को मिले अध्यक्ष सीट

महिला प्रत्याशी को मिले अध्यक्ष सीट

Mon, 24 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
महिला प्रत्याशी को मिले अध्यक्ष सीट
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । भाजपा महिला मोर्चा मुनिकीरेती ढालवाला मंडल कार्यकर्ताओं ने आयोजित समारोह में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य निर्मला उनियाल ने प्रदेश अध्यक्ष से मुनिकीरेती निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा पार्टी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है। चुनावों के दौरान पार्टी प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद आज तक मुनिकीरेती नगर पालिका में अध्यक्ष पद की दावेदारी में महिलाओं को नजरअंदाज किया जाता रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने इस बार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर महिलाओं को अवसर देने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि महिलाओं की पार्टी के प्रति समर्पण के दृष्टिगत उक्त प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। महिलाओं की मांग को मजबूती के साथ प्रदेश संगठन के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, जिला महामंत्री इंदिरा आर्य, सूर्यचंद्र सिंह चौहान, शोभिता भंडारी, बीना जोशी, दीपा भट्ट, राजकुमारी जखमोला, राकेश सेंगर, अनिल बडोला, सुरेंद्र रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed