फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

एनएसएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 23 Sep 2018 09:40 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक व जागरूकता रैली से दिया स्वच्छता का संदेश
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने एक भारत स्वच्छ भारत, ग्रीन श्रीनगर, क्लीन श्रीनगर व मेरा श्रीनगर आदि नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर गोला पार्क में ‘स्वच्छता में ही भलाई है’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। रविवार को बिड़ला परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए गोला पार्क तक जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद गोला पार्क में रोविन, प्रभात, उदित, नवनीत, भावना, अंजलि, राखी व दीक्षा ने स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का शानदार मंचन किया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डा.विनीत कुमार मौर्य ने कहा कि 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस व स्वच्छता ही सेवा है विषय पर पोस्टर, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर डा. सुरेंद्र मीणा, डा. जसपाल चौहान, डा. मनीषा निगम, डा. निशा, डा. ममता आर्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed