फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश में भी आंदोलनकारी धरना स्थल में डटे रहे

बारिश में भी आंदोलनकारी धरना स्थल में डटे रहे

Sun, 23 Sep 2018 09:40 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश में भी आंदोलनकारी धरना स्थल में डटे रहे
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित बारिश के बावजूद आंदोलन में डटे हुए हैं। परियोजना प्रभावित आंदोलनकारी सरस्वती देवी का अनशन 13 वें दिन और विमला देवी का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन से उठाए गए दौलत कुंवर भी दोबारा धरना स्थल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

रोजगार, आर्थिक भत्ता व मुआवजा समेत अन्य मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित एक अगस्त से आंदोलनरत हैं। 15 अगस्त से आमरण अनशन कर रहे दौलत कुंवर को प्रशासन ने 21 सितंबर को देहरादून अस्पताल में भर्ती करा दिया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर रविवार को कुंवर दोबारा धरना स्थल रामलीला मैदान पहुंच गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यदि जल्दी सरकार प्रभावितों की मांग पर कार्रवाई नहीं करती है, तो वह दोबारा अनशन पर बैठ जाएंगे। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी। धरने में गीता देवी, अंजनी पांडेय, रेखा काला, सुधा गोदियाल, सुधा घिल्डियाल, सुंदरी देवी, चंद्रा देवी, सूरति देवी, सीमा देवी, चंद्रा देवी और मंजू रावत आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed