{"_id":"5ba7b647867a55013856a767","slug":"15377178119-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन वैली और सगर क्लब ने अगले दौर में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन वैली और सगर क्लब ने अगले दौर में किया प्रवेश
Updated Sun, 23 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बूंदीलाल शाह मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में ग्रीन वैली और सगर क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
गोपीनाथ खेल मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुए टूर्नामेंट में पहला मैच ग्रीन वैली और कनियाल एकादश के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कनियाल एकादश ने निर्धारित 12 ओवर में 56 रन जोड़े। इस आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन वैली की टीम ने आठ ओवर में ही मैच जीत लिया। ग्रीन वैली की ओर से 31 रन और दो विकेट चटकाने पर खिलाड़ी रवि को मैच ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा मैच सगर क्लब और स्वर्णकार संघ के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर सगर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए स्वर्णकार संघ के खिलाड़ी एक-एक कर पैवेलियन लौट गए। सभी ओवर खेलते हुए टीम मात्र 56 रन पर सिमट गई। सगर की टीम से विनोद मैन ऑफ द मैच रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ शैलेश मटियानी राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विनोद चंद्र ने किया। इस मौके पर रुद्रेश क्लब के अध्यक्ष लोकेंद्र रावत, गिरीश आर्य, संजय शर्मा, पूर्व पालिका सभासद ऊषा फरस्वाण, दिनेश शाह, संजय आर्य, दीपक बिष्ट, आशीष, राकेश, सूर्य प्रकाश, अनूप नेगी, कृष्णा बिष्ट, संदीप, सचिन, पवनेश आदि मौजूद थे।