{"_id":"5ba6ab27867a557eaf187b3a","slug":"153764942816-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दी आयुष्मान भारत योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दी आयुष्मान भारत योजना की जानकारी
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। नगर पालिका सभागार में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। इस दौरान योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किए। विधायक ने कहा कि इस योजना से गरीब वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक ने कहा कि आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार का पांच लाख रुपये का बीमा किया जाना है। योजना के लागू होने के बाद गरीब वर्ग के लोगों को इलाज की चिंता नहीं सताएगी। योजना के तहत राजकीय और निजी अस्पतालों में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल में भर्ती होने पर 1350 प्रकार की बीमारियों का उपचार निशुल्क मिलेगा। किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोग हेल्पलाइन नंबर 104 और शिकायत निवारण समिति में मामले की शिकायत कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत लाभार्थियों राम सिंह पुंडीर, विनोद कुमार, यूनुस, आशा देवी, रविराम और अतर सिंह को गोल्डन कार्ड भी वितरित किए।
इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा, भाजपा के जिला महासचिव अरुण मित्तल, धर्मेंद्र ठाकुर, डॉ. प्रदीप चौहान, डॉ. अमित अग्रवाल, शमशेर चौहान, डॉ. वीरेंद्र सिंह, अनमोल नेगी, राजू बिंजोला, रमेश नेगी, नीरज ठाकुर आदि मौजूद रहे।