फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   असुविधा से बचने को खुद ही हटा लें अतिक्रमण

असुविधा से बचने को खुद ही हटा लें अतिक्रमण

Sun, 23 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
असुविधा से बचने को खुद ही हटा लें अतिक्रमण
विधायक ने ली अतिक्रमण पर प्रशासन और व्यापारियों की बैठक
विज्ञापन

26 से शुरू होगा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर शनिवार को नगर पालिका के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तहसील, पुलिस और एनएच के अधिकारियों के साथ ही हरबर्टपुर और विकासनगर मंडल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

आयोजित बैठक में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए व्यापारियों से फुटपाथ और एनएच पर किए गए अतिक्रमण को खुद ही हटाने की अपील की। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि 26 सितंबर से अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत हरबर्टपुर से लेकर बाड़वाला तक करीब 13 किमी हिस्से पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एनएच पर अवैध रूप से कच्चे, पक्के निर्माण को ढहाने के साथ ही अवैध रूप से खड़े किए गए होर्डिंग और पोलों को भी हटाया जाएगा। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान से पूर्व होर्डिंग और पोलों को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के दौरान व्यापारियों से सहयोग की अपील की। बैठक में सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष हरफूल महावर, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरबर्टपुर ऋषभ अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकासनगर अमरजीत सिंह, महामंत्री भारत कालड़ा, अरुण मित्तल, विनित रोहिला, बॉबी, ऋषभ अग्रवाल, सचिन बंसल, धर्मेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed