फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एई के धमकाने पर ग्रामीणों ने किया ईई का घेराव

एई के धमकाने पर ग्रामीणों ने किया ईई का घेराव

Fri, 21 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एई के धमकाने पर ग्रामीणों ने किया ईई का घेराव
- हईया-अलसी-सकनी-ककाड़ी मोटर मार्ग की समस्या लेकर पहुंचे थे सहायक अभियंता के पास
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का गैर जिम्मेदाराना रवैया हईया-अलसी-सकनी-ककाड़ी मोटर मार्ग से जुड़े ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है। अब तक सड़क से बरसात में आया मलबा नहीं हट सका है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत साहिया-क्वानू मोटर मार्ग के निरीक्षण पर पहुंचे सहायक अभियंता अनूप उनियाल से की तो अभियंता मांग पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बजाए ग्रामीणों पर ही बरस पड़े। विरोध में ग्रामीणों ने लोनिवि के साहिया स्थित दफ्तर में पहुंच अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का घेराव कर जमकर हंगामा काटा।
उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार न आने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिस पर अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को मांग पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि मामले में एई का स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। शांति सिंह पंवार, मायाराम पंवार आदि ने कहा कि जुलाई और अगस्त माह में सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिसे अब तक नहीं हटाया जा सका है। सड़क किनारे मलबे के ढेर लगे हुए हैं। जिससे सड़क बेहद संकरी हो गई है। लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण मलबा हटाने की मांग पर सहायक अभियंता से मिलने के लिए साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर पहुंचे थे, लेकिन सहायक अभियंता का रवैया गैर जिम्मेदाराना रहा। वह मलबा हटाने का आश्वासन देने के बजाए ग्रामीणों को ही धमकी देने लगे। कहा कि उन्हें जनता की सेवा के लिए तैनात किया गया है, लेकिन वह उन्हीं से बदसलूकी कर रहे हैं। यदि शीघ्र सड़क से मलबा नहीं हटता तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने सड़क डामरीकरण की भी मांग की। घेराव करने वालों में टीकम सिंह बिष्ट, भगत सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह पंवार, विरेंद्र सिंह बिष्ट, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। ग्रामीण सड़क से मलबा हटाने की मांग पर मिलने आए थे। उन्हें जल्द मलबा हटाने का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई।
अनूप उनियाल, सहायक अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed