{"_id":"5ba166f2867a557f677344db","slug":"153730428718-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा वितरण न होने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा वितरण न होने पर लोगों ने किया हंगामा
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी में फॉर्मासिस्ट की तैनाती न होने के कारण अस्पताल में दवाओं का वितरण कार्य आए दिन प्रभावित हो रहा है। जिस पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नवयुवक मंगल दल के बैनर तले अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। फोन पर मामले की शिकायत सीएमओ से की। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर स्टोर ड्यूटी में लगे फॉर्मासिस्ट ने दवा बांटने का काम शुरू किया।
ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में फार्मासिस्टों के दो पद स्वीकृत हैं। जिनमें से एक पद करीब एक साल से रिक्त चल रहा है जबकि, दूसरे पद पर तैनात फॉर्मासिस्ट की ड्यूटी स्टोर रूम में लगाई गई है। जिस कारण अस्पताल में दवा वितरण का काम आए दिन प्रभावित रहता है। इलाज को पहुंचने वाले मरीजों को बाजार से महंगे दाम पर दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। शिकायत के बाद भी अस्पताल में रिक्त पद पर फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो रही है। स्टोर ड्यूटी में लगे फॉर्मासिस्ट के लिए दोनों जगहों का काम एक साथ संभालना मुमकिन नहीं है। युवक मंगल दल के अध्यक्ष ओमप्रकाश, दिनेश राणा, पंकज डोभाल, विक्रम पंवार, भरत सिंह राणा आदि का कहना कि यदि अस्पताल में रिक्त फॉर्मासिस्ट का पद नहीं भरा जाता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. एसके गुुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्टोर ड्यूटी में तैनात फॉर्मासिस्ट को ही नियमित रूप से दवा वितरण का काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही अस्पताल में अन्यत्र फॉर्मासिस्ट की तैनाती की जाएगी।