{"_id":"5ba12dd9867a557eae2de932","slug":"15372896712-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ/पोखरी। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर एक यूटीलिटी खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई है, जबकि वाहन एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वहीं पोखरी में एक ट्राला खाई में गिरने से चालक गंभीर घायल हो गया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को जेलम से जोशीमठ की ओर आ एक यूटीलिटी लाता गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक शंकर सिंह (45), नेपाल निवासी की मौके पर मौत हो गई, लेकिन सवार शिव सिंह राणा (50) ग्राम रैणी, जोशीमठ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। जोशीमठ थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना होने का कारण वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। वहीं, पोखरी क्षेत्र के उडामांडा-सिनाऊं मोटर मार्ग पर उडामांडा तिराहा के समीप एक ट्राला अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक संतोष सिंह रावत घायल हो गया। पोखरी थानाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी ने बताया कि संतोष को एंबुलेंस से सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया गया है।