{"_id":"5b9fdd79867a55019a1f8607","slug":"15372035596-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंद्र, प्रीति, नीरज और गंगा बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंद्र, प्रीति, नीरज और गंगा बने चैंपियन
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यालयों की संकुल स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के तरुण (सीनियर) वर्ग में सर्वाधिक 137 अंक हासिल कर भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर ने पहला स्थान प्राप्त किया। किशोर बालक वर्ग में विद्या मंदिर मेहलचौंरी के सतेंद्र और बालिका वर्ग में प्रीति, तरुण बालक वर्ग में गैरसैंण के नीरज मेहता एवं बालिका वर्ग में गोपेश्वर की गंगा दानू चैंपियन बने।
आईटीबीपी आठवीं वाहिनी परेड ग्राउंड में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईटीबीपी के डीआईजी हीरा सिंह पंचपाल सेवानिवृत्त ने किया। इस दौरान हुई बौद्धिक एवं शारीरिक प्रतियोगिताओं के बालक वर्ग में संकुल देवाल, किशोर वर्ग में संकुल मेहलचौंरी और तरुण वर्ग में संकुल गौचर ने पहला स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जोशीमठ के प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला ने विद्या भारती के बहुआयामी गतिविधियों पर चर्चा की। प्रतियोगिता में 12 संकुलों के 444 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर डायट प्राचार्य के. सिंह, मदन सिंह चौधरी, रामप्रसाद मैठाणी, दिनेश उनियाल, हिम्मत सिंह, कैलाश भट्ट, रामेश्वर सती, देवेंद्र भंडारी और सतेश्वरी देवराड़ी आदि मौजूद थे।