{"_id":"5b9fdd69867a557eca090ed4","slug":"153720354310-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. दरवान सिंह की स्मृति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. दरवान सिंह की स्मृति में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। खैंतोलीखाल में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित शताब्दी समारोह में प्रतिभाग करने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि स्व. नेगी के गांव कफारतीर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए ग्रामीण भागीदारी करेंगे। इसके लिए समिति गठित कर कफारतीर के लक्ष्मण सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं चोपता के अवतार सिंह सिनवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रैंस के गोविंद सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, बेथरा के गंभीर नेगी को सचिव, तुनेड़ा के मोहन सिंह को मीडिया प्रभारी, जाखपाट्यूं के पंकज सिंह नेगी को खेलकूद का प्रभारी, चिरखून के हरीश जोशी को सहसचिव और चिरखून के राम सिंह रावत को कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कहा कि उत्तरी कड़ाकोट क्षेत्र की यह समिति क्षेत्र के विकास के साथ ही शताब्दी समारोह आयोजन समिति की ओर से 26 अक्तूबर से शुरू होने वाले शताब्दी समारोह और विभिन्न गतिविधियों में मदद करेगी।