फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांवों में चलाया सफाई अभियान

गांवों में चलाया सफाई अभियान

Mon, 17 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
गांवों में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
गोपेश्वर/गैरसैंण। स्वच्छता पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रीदेव सुमन विवि परिसर गोपेश्वर के बीबीए और अंग्रेजी विभाग की ओर से महाविद्यालय परिसर में पॉलिथीन, खरपतवार एवं प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण किया।
प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने छात्रों को कैंपस परिसर के साथ ही अपने घर और आसपास भी स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. दर्शन नेगी ने कहा कि स्वच्छता प्रतीकात्मक नहीं होनी चाहिए, बल्कि संस्कारों में पनपनी चाहिए। इस मौके पर प्रवक्ता अर्जुन नेगी, भानुप्रकाश, निधि, आशीष, सीमा, मनीषा आदि मौजूद थे। वहीं, पोखरी क्षेत्र के कुमेड़ा गांव में भी युवक व महिला मंगल दल के महिला और पुरुषों ने सफाई अभियान चलाया। गांव के प्राचीन पेयजल स्रोतों की सफाई भी की गई।
विज्ञापन

गैरसैंण में ब्लाक के विभिन्न स्थानों पर श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम प्लान इंडिया गैरसैंण और स्वजल परियोजना गोपेश्वर ने सफाई अभियान चलाया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों गैरसैंण, नैल, माईथान, मालकोट, कूनीगाड, रोहिडा, पंचाली आदिबदरी, सिलपाटा, कांसुवा में ग्रामीण संपर्क मार्ग, पैदल रास्ते सहित पंचायत घर की सफाई की गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों से श्रमदान कर सार्वजनिक संपत्तियों के रखरखाव की बात कही गई। अभियान में गिरीश डिमरी, दानसिंह, गोपाल नेगी, सुमन रावत, इंदु कोटवाल, रमेश आर्य, उषा बिष्ट, भरत रावत, बी सए नेगी, मंजू डंगवाल और त्रिलोक नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में एनएसएस के जिला समन्वयक सुमन रावत के नेतृत्व में घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर लक्षेश्वर के एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने गंगा भागीरथी के तट के साथ ही स्नान घाट, संपर्क मार्ग एवं लक्षेश्वर मंदिर परिसर से कचरा एकत्र किया। उन्होंने आसपास के लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए इसके प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता ही सेवा का संदेश पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed