{"_id":"5b9fdc5f867a557ed33fc62e","slug":"153720327715-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री से न मिलने देने पर प्रभावितों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री से न मिलने देने पर प्रभावितों ने जताया आक्रोश
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। परियोजना प्रभावित आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री से न मिलने देने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलने देहरादून गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। वहीं एक और अनशनकारी महिला की तबियत बिगड़ने पर उसे बेस अस्पताल भर्ती कराया गया।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे प्रभावितों का अनशन सोमवार को भी जारी रहा। उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर प्रभावितों के समर्थन में 15 अगस्त से अनशन कर रहे हैं। सोमवार को अनशन स्थल पर आयोजित सभा में आंदोलनकारियों ने कहा कि देहरादून में उनके प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। आंदोलनकारियों ने सरकार पर परियोजना के पक्ष में कार्य करने व साजिश के तहत आंदोलन को कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं सात दिनों से क्रमिक अनशन कर रही वीरा देवी की तबियत बिगड़ने पर उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को धरने पर बैठने वालों में सुनीता पांडे, विमला देवी, गीता, पार्वती देवी, रोशनी देवी, बरदेई देवी, अंजनी पांडे, राजेश पांडे, समीर रतूड़ी, अंकित पांडे व सोहन लाल आदि शामिल थे।