फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक सप्ताह के भीतर ग्रेवांस समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे मुख्य चुनाव अधिकारी

एक सप्ताह के भीतर ग्रेवांस समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे मुख्य चुनाव अधिकारी

Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर ग्रेवांस समिति के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे मुख्य चुनाव अधिकारी
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर मतदान से अधिक मतपत्र पाए जाने की शिकायत ग्रेवांस समिति से की गई है। समिति ने मुख्य चुनाव अधिकारी को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

बीते 7 सितंबर को बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए थे, जिसमें अध्यक्ष पद पर अभाविप के प्रत्याशी संदीप राणा ने जय हो ग्रुप के अमित प्रदाली को 73 मतों से पराजित किया था। मतदान के कुछ दिन बाद जय हो छात्र संगठन ने प्रेस वार्ता कर अध्यक्ष पद पर मतदान से अधिक मतपत्र पाए जाने की बात कही। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहना था कि अध्यक्ष पद पर 5341 मतदान हुआ था, लेकिन जब मतपत्रों की मतगणना हुई तो 5383 मतपत्र पाए गए। जय हो छात्र संगठन ने अतिरिक्त 42 मतपत्रों पर आपत्ति जताई थी। सोमवार को ग्रेवांस समिति ने बैठक आयोजित कर इस मुद्दे पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष प्रो. पीएस राणा ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपना पक्ष रखने के लिए एक माह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed