फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंचल डेरी में बेमियादी हड़ताल शुरू

आंचल डेरी में बेमियादी हड़ताल शुरू

Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
आंचल डेरी में बेमियादी हड़ताल शुरू
श्रीनगर। वेतन भुगतान और वीआरएस सहित 4 सूत्री मांगों के लिए गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (आंचल डेरी) के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। साथ ही सहकारी दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सोमवार से आंचल डेरी के 14 नियमित कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। कर्मचारी डेरी के गेट के समीप धरने में बैठे हैं। धरना स्थल पर आयोजित सभा में कहा गया कि कर्मचारियों को दिसंबर 2015 (33 माह) से वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन के वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों को वीआरएस देने और वीआरएएस ले चुके कर्मचारियों का समस्त बकाया भुगतान किए जाने की मांग की । इस मौके पर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शर्मा ने आमरण अनशन शुरू किया। जबकि डीएस रमोला 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर हैं। धरने में उपेंद्र बिष्ट, अशोक नैथानी, सुरेंद्र लाल, अजय सिंह, विजयपाल सिंह, जितेंद्र गुसांई, नरेंद्र राणा, खुशाल सिंह, राकेश बलूनी व राकेश बलूनी आदि बैठे। प्रधान प्रबंधक आंचल डेरी श्रीनगर लीलाधर सागर ने कहा कि घाटे के बावजूद कर्मचारियों को बीच में धनराशि दी गई, जिन कर्मचारियों ने वीआरएस लिया था, उनका 87 फीसदी देयकों का भुगतान कर दिया गया है। बोर्ड का गठन न होने से शेष कर्मचारियों का वीआरएस नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का गठन होते ही वीआरएस प्रकरण निपटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed