{"_id":"5b9be8c1867a557ea274d3a9","slug":"153694430411-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई की कार्य प्रणाली पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई की कार्य प्रणाली पर डीएम ने जताई नाराजगी
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। सड़कों के किनारे नालियां न बनाने से सड़क को हो रही क्षति पर डीएम ने पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि सड़कों को रही क्षति के मुआवजे की पीएमजीएसवाई से वसूली की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम को पीएमजीएसवाई की ओर से निर्मित सड़कों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिला सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्मित और निर्माणाधीन सड़कों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने सड़कों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट और डेंजर मोड़ पर क्रैश बैरियर, पैराफीट तथा रिफ्लेक्टर लगाने, बदरीनाथ धाम की यात्रा को देखते हुए एनएच और बीआरओ के अधिकारियों को हाईवे चाक-चौबंद रखने और आगामी यात्रा सीजन तक हाईवे की हिल साइड कटिंग कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को नगर में अवैध अतिक्रमण और होर्डिंग्स को हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।