{"_id":"5b9ace79867a557ebc194512","slug":"15368720418-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिना हैलमेट निकले बाजार तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिना हैलमेट निकले बाजार तो कटेगा चालान
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दो दिन में पुलिस 100 लोगों का काट चुकी है चालान
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
यदि आप विकासनगर बाजार में बिना हेलमेट के निकल रहे हैं तो सावधान हो जाए। बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों का चालान काटा जा रहा है। बीते दो दिन में पुलिस अब तक बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर करीब 100 लोगों के चालान काट चुकी है।
विकासनगर बाजार के साथ ही हरबर्टपुर और डाकपत्थर क्षेत्र में भी हेलमेट के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। खास बात यह है कि इस अभियान की शुरूआत पुलिस ने अपने महकमे से ही की है। सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट पहन ही दुपहिया वाहन चलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बीते दो दिन में विकासनगर बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत 66, हरबटपुर में 32 और डाकपत्थर क्षेत्र में 10 लोगों के चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अब तक काटे जा चुके हैं।
मालूम हो कि बीते एक अगस्त से देहरादून शहर में दुपहिया वाहन चलाने पर आगे और पीछे बैठने वाले दोनों लोगों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। लेकिन पछवादून क्षेत्र अंतर्गत अब तक यह नियम लागू नहीं हो सका था। वाहन चलाने वाला व्यक्ति भी हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करता है। बाजार चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र में सख्ती से हेलमेट का लागू करना है।