{"_id":"5b9a9775867a557eb20620e1","slug":"153685795615-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी ने जल त्यागने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी ने जल त्यागने की दी चेतावनी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों के समर्थन में 30 दिनों से आमरण अनशन कर रहे उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर ने 5 दिन बाद जल त्यागने का भी एलान किया है। उन्होंने प्रभावितों की मांगों पर कार्रवाई के लिए सरकार को चार दिन का समय दिया है।
18 सूत्री मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का आंदोलन 1 अगस्त से चल रहा है। जबकि दौलत कुंवर 15 अगस्त और ओम प्रकाश थपलियाल 30 अगस्त से आमरण अनशन पर हैं। बृहस्पतिवार को धरना स्थल रामलीला मैदान में आयोजित सभा में कुंवर ने कहा कि अगर सरकार चार दिन के अंदर परियोजना कंपनी से मांगे नहीं मनवा पाई, तो वह 5 दिन बाद पानी लेना भी छोड़ देंगे ।दौलत कुंवर के वजन में बुधवार के मुकाबले 5 किलोग्राम की गिरावट दर्ज की है। राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर की मेडिकल टीम ने कुंवर का चेकअप किया। उच्च रक्तचाप और सीने में हल्का दर्द होने की वजह से डॉक्टर ने उनको हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। इस अवसर पर मंच की महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता पांडे, रोशनी थपलियाल, गीता देवी, विमला देवी, कमला बहुगुणा, सरोजनी भट्ट व सीमा आदि उपस्थित थे।