फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लापता युवक को खोजने गई पुलिस और प्रशासन की टीम वापस लौटी

लापता युवक को खोजने गई पुलिस और प्रशासन की टीम वापस लौटी

Thu, 13 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लापता युवक को खोजने गई पुलिस और प्रशासन की टीम वापस लौटी

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के भीतरग्वाड़ बुग्याल क्षेत्र में मई माह से लापता युवक बलबीर राम का शव बरामद करने गई टीम बृहस्पतिवार को बैरंग लौट आई।
घेस गांव निवासी धर्मराम ने 21 मई को गांव के पांच लोगों पर उनके पुत्र बलबीर राम को गोली मारकर बुग्याल में दफनाने का आरोप लगाकर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस को सौंपी गई थी। इसके चलते नौ सितंबर को थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, नायब तहसीलदार ओमबीर सिंह सहित पांच लोग शव की बरामदगी के लिए घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन भारी बारिश और क्षतिग्रस्त रास्ते के कारण टीम को आधे रास्ते में ही टेंट लगाकर रहना पड़ा। टीम के रास्ते में फंसे होने की सूचना पर बुधवार को एनडीआरफ की टीम घटना स्थल के लिए भेजी गई थी और बृहस्पतिवार को रेगुलर पुलिस, राजस्व कर्मी सहित एनडीआरएफ की टीम लौट गई है। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि लापता युवक के शव को बरामद करने गई टीम खराब मौसम के कारण लौट आई है। मौसम साफ होने पर फिर से रेस्क्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed