{"_id":"5b9a9764867a557f6149c8ce","slug":"153685794012-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर में जल कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर में जल कलश यात्रा के साथ गणेश महोत्सव शुरु
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/घाट। भव्य जल कलश यात्रा के साथ नगर क्षेत्र में गणेश महोत्सव का आगाज हो गया है। नगर के बस स्टैंड पर गणेश महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर तक चलेगा।
बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे गोपीनाथ मंदिर के समीप वैतरणी कुंड से महिलाओं ने जल कलश यात्रा निकाली। यात्रा गोपीनाथ मंदिर परिसर होते हुए आयोजन स्थल पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजा के बाद गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। वैतरणी कुंड से लाए गए जल से भगवान गणेश का जलाभिषेक किया गया। भक्तों ने भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया। वहीं, गोपेश्वर और घाट बाजार के गणेश मंदिर में भी गणेश महोत्सव शुरू हो गया है। घाट में भक्तों ने गणेश की प्रतिमा स्थापित की। इस मौके पर उम्मीदें ग्रुप के संयोजक मनोज बिष्ट, अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, दिनेश तिवारी, मनोज जुयाल, सुरेंद्र नेगी, राजेंद्र लिंगवाल और कर्नल डीएस बर्तवाल आदि मौजूद थे।