{"_id":"5b993c56867a557f365c21cc","slug":"153676909415-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसओ के स्थानांतरण की मांग पर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसओ के स्थानांतरण की मांग पर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरु
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। जिला पूर्ति अधिकारी शिल्पी शुक्ला के स्थानांतरण की मांग पर बुधवार से जिला पूर्ति विभाग के फील्ड व कार्यालय कर्मचारी बुधवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने डीएसओ पर मानसिक उत्पीड़न और मनमानी करने का आरोप लगाया है। नाराज कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में डीएसओ के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया। आंदोलन का नेतृत्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील ध्यानी और महामंत्री दिनेश कुमार ने किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और वाहन चालक संघ की जिला शाखा ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मोहन जोशी और जिला महामंत्री प्रमोद भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील ध्यानी ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों के मनमाने ढंग से स्थानांतरण किए जा रहे हैं, जिससे जिले में रसद आपूर्ति भी गड़बड़ा रही है। इस दौरान संरक्षक मनोहर सिंह फरस्वाण, वीर विक्रम घुनियाल, भगवती प्रसाद, गणेश कोठियाल, शशि फरस्वाण, सतेंद्र कुमार, सुशील नौटियाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो