{"_id":"5b96d910867a557f02566a1b","slug":"153661260811-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शिक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शिक्षकों की कमी
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
कालसी प्रखंड के रिखाड़ गांव स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इन दिनों शिक्षकों की भारी कमी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीते चार साल से एक भी शिक्षक नहीं है। वर्तमान में दोनों स्कूल एक ही परिसर में संचालित हो रहे हैं। ऐसे में किसी तरह से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं। लेकिन, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी महज तीन ही शिक्षक हैं। ऐसे में दोनों ही स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक कुंदन सिंह, महावीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीप सिंह, कलम सिंह, चतर सिंह, महेंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षक तैनाती की मांग पर कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन, हर बार आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 55 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 30 छात्र अध्ययनरत हैं। तीन शिक्षकों के भरोसे ही 85 छात्रों का जिम्मा होने से छात्रों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शिक्षकों की कमी का असर छात्रों के बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में भी पड़ता है।
------
वर्तमान में प्रखंड में शिक्षकों का भारी टोटा बना हुआ है। शिक्षक तैनाती की मांग पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही स्कूल में शिक्षक तैनाती की जाएगी।
- आरएस राणा, खंड शिक्षा अधिकारी, कालसी