फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भारत बंद का विकासनगर, चकराता, त्यूनी और साहिया में व्यापक असर

भारत बंद का विकासनगर, चकराता, त्यूनी और साहिया में व्यापक असर

Tue, 11 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद का विकासनगर, चकराता, त्यूनी और साहिया में व्यापक असर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

भारत बंद का विकासनगर शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सहसपुर, सेलाकुई, हरबर्टपुर, डाकपत्थर बाजार क्षेत्र में कांग्रेस का भारत बंद पूरी तरह विफल साबित हुआ। चकराता, त्यूनी और साहिया में भी व्यापारियों ने महंगाई और पेट्रोल वृद्धि के विरोध में सुबह के समय बाजार बंद रखा। कालसी में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। वहीं विकासनगर शहर में दुकानों को बंद कराए जाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
विकासनगर बाजार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में बाजार बंद कराया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई और पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में रैली भी निकाली। दोपहर 12 बजे बाद बंद को समाप्त कर दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं इससे पूर्व पहाड़ी गली चौक पर दुकानों को बंद कराने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश महामंत्री संजय जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, हरिओम कोहली, शम्मी प्रकाश, सुभाष चंबेल, विकास शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कितेश जायसवाल, अभिषेक, इलियास, फईम अंसारी, बब्बू चौधरी, दीपक गुप्ता, गोवर्धन डोभाल, राजीव शर्मा, संजीव चौहान, वीरेंद्र, संदीप चावला, रवि अग्रवाल, अनिक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

हरबर्टपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रधानमंत्री के पुतले को रख विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद हरबर्टपुर चौक पर पुतला फूंका गया। इस दौरान असद, जितेंद्र रावत, मोहित बिष्ट, नीतिश नैथानी, संदीप चावला, पम्मी देवी, सूफी शरीफ, इमरान, नरेंद्र बिष्ट, आरडी बिष्ट, खालिद, शहजाद, नीरज राठौर, पम्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन के नेतृत्व में बाजार बंद कराया गया। यहां भी कुछ कार्यकर्ताओं की दुकानदारों से तीखी नोकझोंक भी हुई। चुंगी चौक से शहीद स्थल तक जुलूस निकाल प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम शर्मा, चंदन रावत, कमल रावत, नैन सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य मेहर सिंह, दिनेश चांदना, प्रताप सिंह, राम सिंह, गीता राम शर्मा, सत्यपाल चड्ढा, अमर सिंह, बारू सिंह, दिव्या राणा, प्रियंका आदि शामिल रहे।
त्यूनी में भी बाजार बंद कराने के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सूरत राम जोशी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायण सिंह पंवार, प्रधान लायकराम शर्मा, मोहनलाल बिजल्वाण, बॉबी चौहान, परबीर रावत, आदित्य पंवार, टीकम राणा, सनी, पंकज, कपिल, इंदराम आदि मौजूद रहे।
साहिया में भी कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करा जुलूस निकाला। जुलूस निकालने वालों में अमन अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह चौहान, सुभाष भाटी, सुनील चौहान, रणवीर सिंह राय, शेर सिंह भाटी, विपुल अग्रवाल, संजय गुप्ता, मुकेश चौधरी, राकेश आदि मौजूद रहे।
-----
सपा ने भी किया विरोध प्रदर्शन
विकासनगर। भारत बंद के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्य बाजार में मोदी सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि पड़ोसी देशों में जहां पेट्रोल बेहद ही कम कीमत में निर्यात किया जा रहा है। वहीं देश की जनता को 83 रुपये लीटर पेट्रोल और 74 रुपये लीटर डीजल बेजा चा रहा है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष केके गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण आमजन का जीना मुहाल हो गया है। पुतला फूंकने वालों में शशि यादव, इमत्याज मलिक, रघुवीर सिंह मेहता, उस्माद, शावेज अली, हारून सलमानी, विकास लोधा, तौसिफ, सगीर मिर्जा, चांद शाह, हैदर अली, कारी शाबिर, सतपाल चौहान आदि शामिल रहे।

------
सेलाकुई में निकाली बाइक रैली
सेलाकुई। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य महक सिंह और मास्टर रमेश पंवार के नेतृत्व में ज्वालाजी मंदिर से लेकर स्वारना नदी पुल तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली। इस मौके पर रमेश कुमार, महक सिंह, सुमित चौधरी, चंद्र बिष्ट, सुधीर सिंह रावत, रमाकांत त्यागी, सोबत सिंह, गंभीर पाल, मोहम्मद इरशाद, सुरेश पाल, नाथूराम पाल, मेहरूना, रमा, कलावती, चंद्रकला, मुकेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed