{"_id":"5b96cfc2867a557f67733c4d","slug":"153661022710-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी पर लगाया गैस सप्लाई बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजेंसी पर लगाया गैस सप्लाई बंद करने का आरोप
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । भाजपा नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने बीते तीन महीने से टिहरी की दोगी पट्टी क्षेत्र में सरकारी एजेंसी द्वारा एलपीजी गैस सप्लाई नहीं करने पर रोष जताया है। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में अविलंब गैस सप्लाई करने की मांग की है। सोमवार को मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुलियाल बंदेमातरम की अगुवाई में कार्यकर्ता हरिद्वार रोड भरत विहार स्थित जीएमवीएन ऋषि गैस एजेंसी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एजेंसी प्रभारी शिवप्रसाद सकलानी से वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने बताया कि दोगी पट्टी क्षेत्र में बीते तीन महीने से गैस सप्लाई नहीं हो पा रही है। रसोई गैस की किल्लत के चलते ग्रामीणों को भोजन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र कुलियाल ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी कई बार एजेंसी कार्यालय में इस बाबत शिकायत की गई, मगर फिर भी सप्लाई बहाल नहीं हो पाई। उनका आरोप है कि एजेंसी प्रभारी से जब भी सप्लाई संबंधी शिकायत की जाती है तो वह कर्मचारियों की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
उन्होंने चेताया कि अविलंब क्षेत्र में एलपीजी गैस सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो ग्रामीण एजेंसी के खिलाफ लामबंद आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर ढालवाला के पूर्व प्रधान रोशन रतूड़ी, धूमन थलवाल, राकेश भट्ट, अजय उनियाल, दिनेश भट्ट, कृष्ण रयाल, गोपाल चौहान, राकेश सेंगर आदि मौजूद थे।