{"_id":"5b96cfbf867a557f6917ec06","slug":"153661022416-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिकल चेयर में उषा रावत प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिकल चेयर में उषा रावत प्रथम
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्रीभरत मंदिर पब्लिक स्कूल में सोमवार को ग्रेंड पेरेंट्स डे मनाया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में अभिभावकों और बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान म्यूजिकल चेयर, बिंदी पेस्टिंग, कैंडल लाइटिंग, स्पून रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में उषा रावत ने पहला, उषा गुप्ता ने दूसरा व विमला देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बिंदी प्रतियोगिता में जगदीश ने पहला, मीना देवी ने दूसरा व ममता कौशिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं कैंडल लाइटिंग में सुरेश कुमार प्रथम, रोशनी देवी व अमर सिंह संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर और दया नैथानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्पून रेस पुरुष वर्ग व महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में बच्चों के दादा व दादी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी ने कहा कि परिवार के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान पूर्व दरजाधारी राज्यमंत्री उषा रावत, अमर सिंह गुरुंग, सुजाता श्रीधर, नीति चोपड़ा, नर्मदा सेमवाल, संगीता शर्मा, जगदंबा थापा, अंविता डबराल, सोनिया यादव, अमित चटर्जी, रचित अग्रवाल, विनोद कोठियाल, मीनाक्षी शर्मा, सागर जायसवाल, आयुष डंगवाल, सृष्टि भट्ट आदि मौजूद थे।