{"_id":"5b96cfbc867a557ed5716e00","slug":"15366102219-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला में बंद का रहा मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला में बंद का रहा मिलाजुला असर
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद का रायवाला में मिलाजुला असर दिखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अपील पर बाजार में कुछ दुकानें और पेट्रोल पंप दोपहर बाद तक बंद रहे। पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। रायवाला मुख्य बाजार क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री मधु सेमवाल के नेतृत्व कार्यकर्ता दुकानें बंद कराने के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की, जिस पर कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद की, तो कुछ ने इसका विरोध भी किया। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी के समर्थकों और दुकानदारों में हल्की नोकझोंक भी हुई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप को भी बंद कराया, जिससे पंपों पर तेल भरवाने वालों की लंबी कतारें लग गई। बंद को लेकर उपभोक्ताओं और पंप संचालक के बीच भी कहासुनी होती रही। करीब दो घंटे बाद पंप खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बंद समर्थकों में स्थानीय कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद सेमवाल, राव शाहिद, उमा कर्णवाल, बीना चौहान, लक्ष्मी गुरुंग, गीता, टीका थापा आदि शामिल थे।
बंद कराने को महिलाएं रही सक्रिय
भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस नेत्री मधु सेमवाल के साथ आधा दर्जन से अधिक महिला कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी निभाई। रायवाला क्षेत्र से मात्र दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता ही उनके साथ मौजूद थे। बंद समर्थकों की कम संख्या पर बाजार में दिनभर चर्चाएं होती रही।