फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोईवाला में बंद को मिला व्यापारियों का समर्थन

डोईवाला में बंद को मिला व्यापारियों का समर्थन

Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला में बंद को मिला व्यापारियों का समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कांग्रेस के महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दों को लेकर सोमवार के भारत बंद आहूत को डोईवाला क्षेत्र में व्यापारियों का समर्थन मिला जिससे क्षेत्र में बंद का असर दिखाई दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर चौक पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को महंगाई बढ़ने पर आड़े हाथों लिया। कांग्रेस ने भारत बंद की रणनीति के तहत डोईवाला को तीन क्षेत्र सेक्टर जिसमें डोईवाला, रानीपोखरी और भानियावाला को विभाजित किया था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता डोईवाला चौक पर जमा हो गए। एक दिन पहले किए अनुरोध पर व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।
विज्ञापन

जत्था बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ खुली दुकानों को भी बंद कराया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में देहरादून रोड़, ऋषिकेश रोड़, शुगर मिल रोड़ और रेलवे रोड पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए नगर चौक डोईवाला में धरना दिया। भारत बंद को व्यापारियों का समर्थन मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि बंद को मिले समर्थन से साबित हो गया है कि जनता एनडीए सरकार की नीतियों से नाराज है। कहा कि जनता का रोष सरकार के पतन का कारण होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल और नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि मोदी सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। बंद कराने वालों में सागर मनवाल, विक्रम नेगी, महेश रावत, हाजी अमीर हसन, अब्दुल रज्जाक, मधु थापा, बाला देवी, गौरव मल्होत्रा, विनोद चौहान, पन्नालाल गोयल, मनमोहन नौटियाल, रणजीत सिंह बॉबी, इंद्रजीत सिंह लाडी, राजेश शिंगारी, भारत भूषण कौशल, सुंदर पाल, मधु आर्य, सुनील दत्त, रहमान भुट्टो, अजय सैनी आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा समर्थक व्यापारियों से हुई नोकझोंक
डोईवाला। भारत बंद के दौरान डोईवाला नगर में भाजपा समर्थक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को खोला। दुकानों को बंद कराने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी नोंक झोंक हो गई। देहरादून रोड़ के व्यापारी और राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के भाई ईश्वरचंद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, उपकार अग्रवाल आदि व्यापारियों ने दुकानों को खोला। भाजपा समर्थक व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed