फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीर्थनगरी में मिला-जुला रहा कांग्रेस का भारत बंद

तीर्थनगरी में मिला-जुला रहा कांग्रेस का भारत बंद

Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
तीर्थनगरी में मिला-जुला रहा कांग्रेस का भारत बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। महंगाई, रॉफेल डील, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सोमवार को तीर्थनगरी में कांग्रेस के भारत बंद का असर मिलाजुला रहा। इस दौरान मुख्य बाजारों में कहीं अधिकांश दुकानें बंद रही तो कई स्थानों पर प्रतिष्ठान पूरी तरह से खुले रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजारों में घूम घूमकर व्यापारियों से भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद रखने की अपील की। वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष भारत बंद को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजारों में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील की। कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम साबित रहो रही है। दिन प्रतिदिन रुपये की गिरती कीमत और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार पेट्रोल डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इससे साबित होता है, कि मोदी सरकार केवल जुमलेबाजी करना जानती है।
विज्ञापन

शहर के क्षेत्र रोड, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, लक्ष्मणझूला रोड, मेन बाजार, त्रिवेणीघाट रोड, देहरादून रोड आदि इलाकों में कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापारियों से बंद के सहयोग की अपील करते दिखे। प्रदर्शनकारियों में वरिष्ठ नेता शिवमोहन मिश्र, महंत विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, संजय गुप्ता, मधु जोशी, विमला रावत, गायत्री देवी, मनीष शर्मा, दीपक जाटव, अब्दुल रहमान, नंदकिशोर, सचिन, धर्मेंद्र गोदियाल, रमेश गौड़, बलराम शाह, गौतम नौटियाल, राजेश शाह, संतोष कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed