{"_id":"5b9583ef867a557fec71bdea","slug":"15365252802-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद का मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद का मांगा समर्थन
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस के आहूत बंद को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोईवाला बाजार के व्यापारियों से बंद का समर्थन करने के लिए अनुरोध किया। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। डोईवाला में कांग्रेस के साथ उनके अनुषांगिक संगठन युकां, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई आदि के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में मुख्य बाजार रेलवे रोड़, ऋषिकेश रोड़, देहरादून रोड़ और मिल रोड़ आदि मुख्य बाजारों में अभियान चलाकर व्यापारियों से सहयोग मांगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि डोईवाला परिक्षेत्र में बंद कराने के लिए संगठित तरीके से काम करते हुए सेक्टरवार जिम्मेदारियां दी गई हैं। व्यापारियों से बंद को समर्थन करने का आह्वान किया गया है। इस दौरान युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, गन्ना समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, अशोक पाल, महेश रावत, पन्नालाल गोयल, प्रवीण गुप्ता, गौरव मल्होत्रा, सुरेंद्र खालसा, विनोद चौहान, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, मधु थापा, राजेश शिंगारी, रहमान भुट्टो आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।