फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पार्क प्रशासन की नीतियों के खिलाफ दिया धरना

पार्क प्रशासन की नीतियों के खिलाफ दिया धरना

Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पार्क प्रशासन की नीतियों के खिलाफ दिया धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। इको विकास समिति ने राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क प्रशासन की नीतियों को गलत ठहराते हुए विरोध में चौरासी कुटिया स्थित कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने चेताया कि पार्क प्रशासन ने नीतियों में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया है, लेकिन वर्तमान में पार्क प्रशासन द्वारा समितियों को ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी विकास के लिए कार्य नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

समिति के बुकंडी क्षेत्र के अध्यक्ष यशपाल सिंह असवाल ने बताया कि पार्क क्षेत्र के अंतर्गत गांवों के विकास कार्यों के लिए नौ इको विकास समितियों का गठन किया गया था। क्षेत्र में तमाम विकास कार्यों को समितियों के माध्यम से किया जाता है, मगर अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने पार्क प्रशासन को इसके लिए सात दिन की मोहलत दी है। चेताया कि समितियों को विकास कार्य नहीं दिए गए तो विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर इको विकास समिति गंगाभोगपुर के अध्यक्ष दिलवर सिंह राणा, गौहरीमाफी के अध्यक्ष भगवान सिंह, गैंडीखाता के अध्यक्ष चैजी अहमद, पथरी के मुस्तफा, देवेंद्र सेमवाल, रमेश भंडारी, देवानंद बडोनी, यशपाल सिंह, हमजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed