फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नमामि गंगे परियोजना को लेकर गंभीर नहीं स्थानीय प्रशासन

नमामि गंगे परियोजना को लेकर गंभीर नहीं स्थानीय प्रशासन

Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे परियोजना को लेकर गंभीर नहीं स्थानीय प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला प्रशासन नमामि गंगे परियोजना को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। चौदहबीघा पुल के पास चेतावनी बोर्ड लगने के बावजूद बोर्ड से महज 20 मीटर की दूरी पर पुल से रोजाना क्विंटल के हिसाब से कूड़ा कचरा चंद्रभागा नदी में उड़ेला जा रहा है, जिससे चंद्रभागा ही नहीं गंगा भी मैली हो रही है।
विज्ञापन

चौदहबीघा में चंद्रभागा नदी पर बने पुल के नीचे कूड़े कचरे का ढेर लगा हुआ है। यहां कचरा उड़ेलने वालों ने ब्रिज के किनारे लगी रेलिंग को भी तोड़ दिया है। नदी में कचरे का ढेर जमा होने से यहां हर रोज जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां डंप की जा रही गंदगी बरसात के चलते इन दिनों सीधे गंगा में मिल रही है। मगर इसकी रोकथाम के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। नगर निकाय यहां पर चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद लापरवाह बनी हुई है। दूसरी ओर नगर पालिका मुनिकीरेती की मानें तो तीन महीने पहले क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कचरे को एकत्रित करने के लिए बड़े डस्टबिन रखे गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उन्हेें हटा दिया गया था।
विज्ञापन

कोट्स
चौदहबीघा में चंद्रभागा नदी के नीचे डंप किए गए कूड़े कचरे को जेसीबी के माध्यम से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए स्थानीय लोगों से 30 रुपए मासिक शुल्क लिया जाता है। यदि इसके बावजूद भी लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं, तो उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मुनिकीरेती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed