फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल योजना की जांच की मांग

पेयजल योजना की जांच की मांग

Sun, 09 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पेयजल योजना की जांच की मांग
कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ विकासखंड के डुंग्री गांव में तीन साल पहले बनी पेयजल योजना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है। डुंग्री गांव के युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक सती सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि तीन साल पूर्व स्वजल परियोजना द्वारा गांव में करीब 43 लाख की लागत से पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। इसमें पानी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने शिकायत की तो प्रशासन ने पेयजल योजना की जांच की। इसमें पेयजल स्रोत पर लाइन और चेंबर क्षतिग्रस्त पाया गया। यही नहीं, गांव में बने स्टैंड पोस्ट की गुणवत्ता न्यून पाई गई और जगह-जगह लाइन खुले में होने के चलते क्षतिग्रस्त पाई गई। ग्रामीण धूम सिंह, बल्लभ लाल, कुंवर सिंह, अनिल व जयवीर सिंह आदि ने पेयजल योजना की जांच रिपोर्ट के साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर इसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed