{"_id":"5b955232867a55013c43a5d2","slug":"153651254719-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के हाथ बढ़े तो छात्रा हुई स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के हाथ बढ़े तो छात्रा हुई स्वस्थ
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। फेफड़ों के संक्रमण की बीमारी से जूझ रही जीआईसी पीपलीधार की छात्रा राखी अब स्वस्थ हो गई है। विगत दो दिनों से वह विद्यालय में विधिवत उपस्थित हो रही है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कई लोग छात्रा की मदद के लिए आगे आए थे।
जीआईसी पीपलीधार की 11वीं की छात्रा फेफड़ों के संक्रमण के चलते पिछले तीन माह से दून अस्पताल में भर्ती थी। छात्रा के पिता मजदूरी कर बमुश्किल घर का खर्च चलाते हैं। अमर उजाला ने विगत 2 अगस्त के अंक में बीमारी से जूझ रही छात्रा को मदद की दरकार शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद कई लोग छात्रा की मदद के लिए आगे आए। सबसे पहले इसी विद्यालय के प्रवक्ता जसवंत लाल ने इलाज के लिए छात्रा के पिता की आर्थिक मदद की थी। इसके बाद पौड़ी के विनोद, अगस्त्यमुनी की संगीता, कोटद्वार के चंद्रमोहन डबराल, जीआईसी पीपलीधार के शिक्षक जयप्रकश कृथवाल, प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय, तेजपाल सिंह पुंडीर, कोटद्वार के नत्थीराम आर्य ने भी आर्थिक मदद की। इसके अतिरिक्त कई अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।