{"_id":"5b95521e867a557e824cf0c6","slug":"15365125274-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक निर्माण की धीमी गति पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक निर्माण की धीमी गति पर ग्रामीणों में आक्रोश
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। विकासखंड केे बीरखाल-राडागाढ मोटर मार्ग पर धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है, कि क्षेत्र के कोटी-जखेड़ व बीरखाल-राडागाड़ मोटर मार्ग पर एक साथ निर्माण कार्य ंशुरू हुआ था, जिसमें कोटी-जखेड़ आठ किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बीरखाल-राडागाड़ मोटर मार्ग एक किमी से आगे नही बढ़ पाया है।
डागर पट्टी के टोला, ग्वाड़ और राडागाड़ गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पीएमजीएसवाई के तहत पांच किमी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। 8 जनवरी 2018 क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने मोटर मार्ग निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया, लेकिन कार्य की धीमी गति से अब तक विभाग मात्र एक किमी सड़क का ही निर्माण करवा पाया है। टोला, ग्वाड, राडागाड़ मंच के महा सचिव विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि मार्ग निर्माण की धीमी गति से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। नेगी ने बताया कि कार्य की धीमी गति पर जल्द क्षेत्रीय जनता की आम बैठक बुलाई जाएगी। समय पर कार्य पूर्ण न किए जाने पर विभाग व ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी जाएगी।
>>>>>>>>
- सड़क के गांव के ऊपर खड़ी चट्टान से गुजरने से कार्य सावधानी पूर्वक करना पड़ रहा है। सड़क के मलबे को डेढ़ किमी दूर डंप किया जा रहा है, जिससे अधिक समय लग रह है। मार्ग का निर्माण कार्य मार्च 2019 तक पूरा किया जाना है। निर्माण कार्य में अब तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
जेएस रावत अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर।