फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छह अक्तूबर की शाम चार बजे श्रीनगर पहुंचेगी रैली

छह अक्तूबर की शाम चार बजे श्रीनगर पहुंचेगी रैली

Sun, 09 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
छह अक्तूबर की शाम चार बजे श्रीनगर पहुंचेगी रैली
श्रीनगर। हिमालयी संरक्षण अभियान की तैयारियों के संबंध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल समिति के पदाधिकारियों की जिला व्यापार एवं नगर व्यापार सभा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चार अक्तूबर से शुरू होने वाली रैली को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रतिनिधिमंडल समिति के प्रांतीय महामंत्री नवीन वर्मा और रैली संचालक हर्षवर्धन पांडे ने श्रीनगर पहुंचकर अभियान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, पर्यावरण जागरूकता, प्रदूषण नियंत्रण, पॉलिथीन हटाओ और पलायन रोको जैसे उद्देश्यों के साथ 4 अक्तूबर को रैली शुरू होगी। बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। 4 अक्तूबर को यात्रा देहरादून-विकासनगर-नौगांव-बड़कोट, 5 अक्तूबर को उत्तरकाशी-चंबा-नई टिहरी, 6 अक्तूबर को श्रीनगर-रुद्रप्रयाग-ऊखीमठ-गोपेश्वर और 7 अक्तूबर को गोपेश्वर-कर्णप्रयाग-गैरसैंण-चौखुटिया-द्वाराहाट होते हुए रानीखेत पहुंचेगी। जहां द्वितीय चरण का समापन होगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर की शाम 4 बजे रैली श्रीनगर पहुंचेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुजीत अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष जयदेव सडाना, नगर अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, रामानंद भट्ट, जगदीप रावत, देवेंद्र मणि मिश्रा, गिरीश पैन्यूली व दिनेश पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed