{"_id":"5b95513f867a557ec86b98ce","slug":"15365123043100-200-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 और 200 गज राइफल शूटिंग में एटीएस रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 और 200 गज राइफल शूटिंग में एटीएस रही विजेता
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सोलहवीं अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 गज व 200 गज राइफल और 300 गज स्नेप शूटिंग स्पर्धा आयोजित हुई। 100 गज राइफल शूटिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान पर एटीएस और द्वितीय स्थान पर आईआरबी सेकेंड रही। 200 गज स्पर्धा में भी एटीसी विजयी रही। जबकि हरिद्वार पुलिस का दूसरा स्थान रहा। 300 गज शूटिंग में आईआरबी सेकंड विजेता और एटीएस उपविजेता रही।
सोमवार (आज) को उत्तराखंड पुलिस की राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला पुरस्कृत करेंगे। इससे पूर्व शनिवार को धोबीघाट स्थित एसएसबी के फायरिंग रेंज में एसएसएसबी सीटीसी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी ने प्रदेश स्तरीय (अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी) राइफल/रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बलोदी ने पूर्ण परिश्रम और ईमानदारी से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रतियोगिता मेें प्रतिभाग करने का आह्वान किया। पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर के पर्यवेक्षण और प्रतिसार निरीक्षक पौड़ी वीरेंद्र सिंह कठैत व एसआई गणेश लाल की देखरेख में प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। वहीं निर्णायक मंडल में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह कठैत, एसआई शुक्रू लाल कन्याल और एसआई वीरेंद्र शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन एसओ सतपुली जितेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर कोतवाल श्रीनगर एनएस बिष्ट, एसआई बलजीत राजवंशी व एसआई विपिन गुसांई आदि मौजूद थे।