{"_id":"5b955138867a557ead23db73","slug":"153651229718-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानाबदोश बस्ती में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानाबदोश बस्ती में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। खानाबदोशों की बस्ती में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और अभिभावकों में जागरूकता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के डॉक्टरों और स्टाफ का सहयोग रहा।
रविवार को शिक्षिका संगीता फरासी और मां फाउंडेशन की पहल पर अलकनंदा नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डा. विमल गुसांई, डा. कुमुद व डा. यामिनी ने 50 से अधिक बच्चों व महिला-पुरुषों का चेकअप कर निशुल्क दवा दी। चिकित्सकों ने बताया कि साफ-सफाई न होने की वजह से ज्यादातर बच्चे त्वचा रोग से ग्रसित मिले। उन्होंने अभिभावकों से साफ-सफाई पर जोर देने को कहा। शिविर में अरुण बडोनी, शैलेश कुमार, शिक्षक महेश गिरी, पंकज मैंदोली, बिड़ला परिसर के छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली, पारितोष रावत, अमन रावत व सौरभ खंडूडी आदि ने सहयोग किया।