{"_id":"5b9403b1867a557f24047db4","slug":"15364269163322-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में 322 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में 322 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट में खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन किया गया।
जूनियर वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में जयदयाल संस्कृत महाविद्यालय प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज श्रीकोट द्वितीय एवं राउमा विद्यालय श्रीकोट तीसरे स्थान पर रहे। समूहगान में जीआईसी स्वीत प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट द्वितीय व जीआईसी सुमाड़ी तृतीय रहे। समूह नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर प्रथम, जीजीआईसी श्रीनगर द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट तीसरे स्थान पर रहा। संस्कृत वाद-विवाद में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर प्रथम, जयदयाल संस्कृत महा विद्यालय द्वितीय रहे। आशुभाषण में दीपेश भट्ट प्रथम, अंकुर द्वितीय व दीपांशु तीसरे स्थान पर रहे। श्लोकोच्चारण में अंकित चमोली प्रथम, सलोनी द्वितीय व हिमानी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट प्रथम व जयदयाल महाविद्यालय द्वितीय रहे। नाटक में जयदयाल महाविद्यालय प्रथम व सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय रहे। समूह गान में जीजीआईसी श्रीनगर प्रथम व जय दयाल महाविद्यालय द्वितीय रहे। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी एमएल आर्य, मुख्य अतिथि प्रदीप तिवाड़ी, मनमोहन बहुगुणा व कार्यक्रम के संयोजक रामचंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।