{"_id":"5b9402a0867a557f6249f489","slug":"153642664319-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिबदरी का कंवासेरा स्लाइडिंग जोन बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबदरी का कंवासेरा स्लाइडिंग जोन बना जानलेवा
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। कंवासेरा भूस्खलन जोन में चट्टान से बोल्डर गिरने से आदिबदरी-नैनीताल हाईवे सुबह 8 से 9.30 बजे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। नरेंद्र सिंह चाकर, गैणा सिंह, विजऐश नवानी और विनोद शाह आदि ने कहा कि आदिबदरी के समीप कंवासेरा में बिना बारिश के ही चट्टानों से बोल्डर टूटकर हाईवे पर आ रहे हैं। ऐसे में यहां वाहन चालक और राहगीर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा यदि जल्द भूस्खलन जोन को दुरुस्त नहीं किया गया तो व्यापारियों और लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एनएच के सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने बताया कि बरसात के बाद कंवासेरा भूस्खलन जोन में वायरक्रेट की दीवार लगा दी जाएगी।