{"_id":"5b940298867a5501385696ae","slug":"15364266334-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिताएं
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। जीआईसी देवाल के सभागार में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व वित्त अधिकारी रमेश राम ने कहा कि संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ वर्ग के समूहगान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालयन पब्लिक स्कूल, जीआईसी मेलखेत, आशु भाषण में सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालयन पब्लिक स्कूल, जीआईसी देवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। श्लोक उच्चारण में सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालय पब्लिक स्कूल, जीआईसी सवाड़, जबकि वरिष्ठ वर्ग के आशु भाषण में जीआईसी मेलखेत, जीआईसी बोरागाड़, जीआईसी मुंदोली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा। समूह गान में जीआईसी देवाल प्रथम, जीआईसी बोरागाड़ द्वितीय और जीआईसी मेलखेत तृतीय रहा। उमेश चंद्र थपलियाल के संचालन में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि एनके मिश्रा, संरक्षण त्रिलोक सिंह बिष्ट, बीईओ वीसी मिश्रा, प्रधानाचार्य एमआर घुनियाल आदि मौजूद थे।