{"_id":"5b94028e867a5501363bcaf5","slug":"15364266247-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई को डेढ़ माह के भीतर काश्तकारों को मुआवजा देने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई को डेढ़ माह के भीतर काश्तकारों को मुआवजा देने के दिए निर्देश
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शनिवार को ग्राम पंचायत लासी, मजोठी और रांगतोली का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने रांगतोली गांव के आसपास हो रहे भूस्खलन की रोकथाम में लिए सिंचाई विभाग को आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को प्रभावित काश्तकारों को निर्माणाधीन लासी-सरतोली मार्ग का मुआवजा डेढ़ माह में देने के निर्देश दिए।
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने एसडीएम (सदर) परमानंद राम को ग्राम सभा लासी और मजोठी में अत्यधिक बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों की रिपोर्ट तैयार कर आपदा मद से मुआवजा देने को कहा। लोनिवि के अधिकारियों को चमोली-रांगतोली-हरमनी के सात किमी में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए सड़क का समरेखण बदलने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, गजपाल बर्तवाल, चंदन कुंवर, दीवान सिंह बिष्ट और महेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।