{"_id":"5b92a7b4867a557f23345656","slug":"15363378292-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक गिरफ्तारी की मांग के लिए एसडीएम कक्ष में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक गिरफ्तारी की मांग के लिए एसडीएम कक्ष में दिया धरना
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने सामूहिक गिरफ्तारी की मांग के लिए एसडीएम कार्यालय कक्ष में धरना प्रदर्शन किया। हालांकि एसडीएम के मुख्यालय से बाहर होने की सूचना मिलने पर आंदोलनकारी वहां से उठकर रामलीला मैदान में जा बैठे।
शुक्रवार को परियोजना प्रभावित बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचते ही प्रभावितों ने एसडीएम कार्यालय कक्ष में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रभावित आंदोलनकारी सामूहिक गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक धरना देने के बाद प्रभावितों को पता चला कि एसडीएम नूपुर वर्मा मीटिंग के लिए जिला मुख्यालय गई है, जिस पर प्रभावित ने यहां से उठकर रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं दूसरी ओर दौलत कुंवर का अनशन 24वें दिन भी जारी रहा। जबकि गिरीश चंद्र बहुगुणा व ओमप्रकाश थपलियाल 9 दिन से अनशन कर रहे हैं। अनशनकारियों के समर्थन में जानकी देवी, रमा देवी व शांति देवी ने 48 घंटे का अनशन किया। इसके अलावा परियोजना प्रभावितों के समर्थन में माटू संगठन के विमल भाई भी अनशन स्थल पर पहुंचे।