{"_id":"5b929e44867a55013a6c3f48","slug":"153633541411-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं के लिए एक मंच पर आने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं के लिए एक मंच पर आने का आह्वान
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को एक मंच पर आने का आह्वान किया गया।
यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के मंडलीय सचिव मनवर रावत ने कहा कि चमोली जिले में अभी भी जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया ठंडे बस्ते में है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से शीघ्र जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई शिक्षक सेवानिवृत्ति होने वाले हैं, जिससे उन्हें प्रोन्नति का लाभ नहीं मिल पाएगा।