फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

डीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

Wed, 05 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
गोपेश्वर। डीएम ने बुधवार को घाट ब्लॉक के आपदा प्रभावित क्षेत्र फरखेत गांव का निरीक्षण किया। डीएम आपदा प्रभावित परिवार से मिलीं और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम को मानकोनुसार आपदा राहत राशि देने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही डीएम ने ग्राम पंचायत सूंग में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

29 अगस्त की रात को फरखेत गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आने से दो भाई जिंदा दफन हो गए थे। बुधवार को डीएम गांव पहुंची और प्रभावित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने एसडीएम (सदर) परमानंद राम को आपदा मानकों के अनुसार मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की धनराशि का चेक तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक गबर लाल के परिवार को क्षतिग्रस्त भवन का एक लाख एक हजार नौ सौ का चेक भी देने को कहा। इसके बाद डीएम ने ग्राम पंचायत में निर्मित प्रतीक्षालय, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित पंचायत भवन पर बोर्ड स्थापित कर मनरेगा के तहत कराए कार्यों को सार्वजनिक करने, सूंग गांव के पंचायत भवन के निकट पेयजल स्रोत से निकलने वाले पानी के संरक्षण के लिए मनरेगा से चाल खाल बनाने के निर्देश दिए। मनरेगा और 14वें वित्त से एक लाख बीस हजार की लागत से निर्मित प्रतीक्षालय के कई जगह पर क्षतिग्रस्त होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने घाट के बीडीओ मोहन आंचल को शीघ्र प्रतीक्षालय की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे और तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed