{"_id":"5b8ef107867a55485127ca35","slug":"15360944581546-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में 46 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में 46 शिकायतें दर्ज
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
मंगलवार को तहसील मुख्यालय में आयोजित तहसील दिवस में कुल 46 शिकायतें दर्ज की गईं। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार प्रकाश शाह की मौजूदगी में तहसील दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 38 शिकायतों के निस्तारण के लिए तहसीलदार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
तहसील दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व मामलों से जुड़ी दर्ज की गईं। तहसीलदार प्रकाश शाह ने बताया कि तहसील दिवस में राजस्व विभाग से जुड़ी 19, ब्लॉक से जुड़ी 15, सिंचाई, बिजली, नगर पालिका से जुड़ी दो, पुलिस से जुड़ी तीन और पशुपालन विभाग, पेयजल से जुड़ी एक-एक शिकायत दर्ज की गई। उन्होंने पूर्व में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। तहसीलदार ने अधिक से अधिक लोगों से प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस का लाभ उठाने की बात कही।
इस मौके पर यूपीसीएल के एसडीओ अश्विनी कुमार, राजस्व निरीक्षक इंद्र देव जुयाल, राजस्व उप निरीक्षक विपिन कुमार आर्य, प्रदीप सिंह, मानव चंद्र मुंडेपी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक चंद्र सिंह तोमर, सहायक कृषि अधिकारी श्रीदेव सिंह, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पूजा पाल, बीआरपी प्रकाश चौहान, एडीओ सहकारिता आनंद सिंह, लोनिवि के सहायक अभियंता केके उनियाल आदि मौजूद रहे।