{"_id":"5b8c449642c79210c643b9e3","slug":"15359192411-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से पेयजल आपूर्ति ठप
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
जाडी-खमरोली-देऊ-डांडा पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से एक दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। डेढ़ माह बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं होने से रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पजिटिलानी में जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर विभागीय दफ्तर में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डेढ़ माह पूर्व सिजला मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। पजिटिलानी, खमरोली, चिबऊ, सलगा, सुरेेऊ, भंजरा खेड़ा, देऊ, डांडा, दसेऊ समेत एक दर्जन गांवोें में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दो किमी दूर स्थित जलस्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे उनका पूरा दिन पानी की व्यवस्था में ही निकल रहा है। 10 दिन पूर्व बड़ी मुश्किल से पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी थी। लेकिन, एक दिन बाद ही पेयजल आपूर्ति फिर से ठप हो गई। लोगों ने कहा कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होती तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
अवर अभियंता बीएस रावत ने बताया कि 10 दिन पूर्व पेयजल लाइन को जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। लेकिन, तेज बारिश के बीच सिजला मार्ग पर ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरने से लाइन दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में जगत सिंह नेगी, टीकम सिंह चौहान, मोहन सिंह, विक्की, राजेश तोमर, कुंदन सिंह तोमर, दिनेश, अनूप विश्वास, जगतू, खजान सिंह आदि शामिल रहे।