फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पब्लिक इंटर कालेज में 11 साल बाद बनी नई प्रबंध समिति

पब्लिक इंटर कालेज में 11 साल बाद बनी नई प्रबंध समिति

Sun, 02 Sep 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक इंटर कालेज में 11 साल बाद बनी नई प्रबंध समिति
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर के सबसे पुराने पब्लिक इंटर कॉलेज में 11 साल बाद नई प्रबंध समिति का चुनाव होने के बाद शनिवार को नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाल लिया। प्रबंध समिति के लिए सभी पांच पदों समेत सात कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। मनोज नौटियाल प्रबंधक और हरपाल सिंह अध्यक्ष बने है। पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के गठन के लिए 25 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई थी। 49 डेलीगेटों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकनपत्रों को खरीदा था।
विज्ञापन

आपसी सहमति बन जाने के बाद पांच पदों और कार्यकारिणी के सात सदस्यों के पदों पर एक एक उम्मीदवार आने से पूरी प्रबंध समिति निर्विरोध चुनीं गई। नई प्रबंध समिति में मनोज नौटियाल प्रबंधक, हरपाल सिंह अध्यक्ष, इस्लामुद्दीन उपाध्यक्ष, सहायक प्रबंधक रणजोध सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर कमल कुमार जबकि कार्यकारिणी के सात सदस्यों के लिए उम्मेद वोरा, हरवंश सिंह, सुंदर लाल बिज्लवाण, गोविंद सिंह, अजीत सिंह और राजेंद्र सिंह निर्वाचित हुए। शनिवार को ही सादे समारोह में पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह राणा ने नई प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को कार्यभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी त्रिलोक सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को पढ़कर सभी को अवगत कराया। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, आशुतोष डबराल, चेतन कोठारी का सहयोग रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, गन्ना समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद पाल, कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, विक्रम सिंह नेगी, गौरव चौधरी, पन्नालाल गोयल, राजबीर सिंह खत्री, महेश रावत, बलविंदर बिंदा, महेश रावत, सुदेश सहगल, शेर सिंह सैनी और उपखण्ड शिक्षा अधिकारी सुनीता चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक माहौल देने की होगी प्राथमिकता: नौटियाल
डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने से लेकर छात्रों और शिक्षकों के लिए जरूरी सुविधाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि विद्यालय की बेहतरी के लिए सभी को विश्वास में लेकर काम किया जाएगा। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में 54 साल बाद प्रबंध समिति के प्रबंधक में बदलाव हुआ है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में विद्यालय में अनुशासन, विद्यालय भवन, गुणवत्तापरक शिक्षा और शिक्षकों के साथ तालमेल बनाकर विद्यालय हित में निर्णय लिया जाएगा। प्रबंध समिति ठोस कार्ययोजना बनाकर काम करेगी। क्षेत्र के सबसे पुराने विद्यालय के गौरव को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। कहा कि अध्ययन अध्यापन पर प्रबंध समिति को विशेष फोकस रहेगा।

प्रबंध समिति में कांग्रेस का दबदबा
डोईवाला। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय पब्लिक इंटर कॉलेज में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला। कांग्रेस ने प्रबंध समिति के सभी पांच महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा कर लिया। प्रबंधक का पद कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल को मिला। अन्य सभी पदाधिकारी भी कांग्रेसी पृष्ठभूमि के हैं। सदस्यों के कुछ एक पदों पर भाजपा से जुड़े लोग आए हैं।

54 सालों तक रणजीत सिंह वर्मा रहे प्रबंधक
डोईवाला। अविभाजित उत्तर प्रदेश की मसूरी विधानसभा के विधायक रहे और प्रखर राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला की प्रबंध समिति में 54 सालों तक बतौर प्रबंधक काम करते रहे हैं। उत्तराखंड आंदोलन के लिए गठित उत्तराखंड संयुक्त संघर्ष मोर्चा की देहरादून में उन्होंने अगुवाई की। विद्यालय की बेहतरी के लिए उन्होंने ईमानदारी से काम किया। जिसकी वजह से लंबे समय तक उन पर महत्वपूर्ण दायित्व रहा। विद्यालय के लिए उनका योगदान लोगों की स्मृति में रहेगा।


शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में भी उत्साह
डोईवला। पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला की प्रबंध कमेटी गठित होने पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में भी उत्साह है। नई प्रबंध समिति ने विद्यालय परिवार बेहतर काम करने के लिए आशान्वित है। शिक्षक बीडी ममंगाई, आशुतोष डबराल, जेपी चमोली, आलोक जोशी, अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला, आदि लोगों ने उत्साह व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed